May 21, 2024

3 होटलों पर रेड, 18 युवतियां और 63 युवक गिरफ्तार

CST (कमिश्नरेट स्पेशल टीम) ने देर रात जयपुर के 3 होटलों में रेड मारी। इन होटलों में अवैध रूप से डांस बार और हुक्का बार चलाए जाने का खुलासा हुआ। मौके पर बार गर्ल्स डांस करती मिलीं। इन होटलों से 18 युवतियाें और 63 युवकों को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया। रात में ही सबको बेल मिल गई।

पुलिस को शहर में अलग-अलग लोकेशन पर डांस बार और हुक्का बार चलने की सूचना मिली थी। टीम ने शनिवार रात 10 बजे चित्रकूट थाना इलाके में जगवार बार एंड किचन पर रेड मारी। यहां पर बड़ी संख्या में युवा हुक्का पी रहे थे। इस दौरान सुनील मौर्या के कब्जे से 3 हुक्के, 6 हुक्का पाइप, 3 चीलम, 2 पैकेट सैफरून गोल्ड ऑप, 2 पैकेट पान मसाला जब्त किया गया। इनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। रात करीब 11:30 बजे गांधीनगर स्थित हुक्का बार अप रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की गई। यहां रमेश नाथ गोस्वामी को 6 हुक्के और चीलम के साथ गिरफ्तार किया गया।