May 20, 2024

पति ने गहरी नींद में सोई पत्नी का सिर काटा, कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ 3 वार किए

बांसवाड़ा। पत्नि के फोन पर बिजी रहने से नाराज पति ने कुल्हाड़ी मार कर उसकी हत्या कर दी। गहरी नींद में सोई हुई पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से 3 वार किए। पत्नी चीखी तो पास सो रहा 5 साल का मासूम उठ गया और रोने लगा। घबरा कर पति भागा और खुद को भी आग लगा ली। हल्ला मचने से आस पड़ोस के लोग उठ गए और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति झुलसने से बर्न वार्ड में भर्ती है। मामला बांसवाड़ा के दानपुर थाना इलाके का सोमवार रात 3 बजे का है। दानपुर एसएचओ राजवीर सिंह ने बताया कि घटना देर रात 3 बजे की है। पुनिया खेड़ी के रहने वाले राजू और पत्नी नानी के बीच फोन चलाने की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद पति-पत्नी और 5 साल का बेटा सो गए। इसी बीच रात 3 बजे राजू उठा और गहरी नींद में सो रही पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से 2 वार कर सिर ही काट दिया। तीसरा वार नानी के हाथ पर किया। वह गंभीर घायल हो गई। इसी दौरान 5 साल का इनका बेटा उठ गया। तभी राजू घर से बाहर चिल्लाता हुआ भागा और घर के पास 50 मीटर दूर घास के बाड़े में कूद कर खुद को आग लगा ली। राजू के पैर जलने लगे तो वह चीखा और इसी से आसपास के लोगों में जाग हो गई।