May 1, 2024

इस जगह घर में घुसे 25 बदमाश, कर दी फायरिंग

श्रीगंगानगर। जिले के गांव कालियां में बुधवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर फायरिंग कर दी। आरोपियों ने गाली-गलौज भी की। गनीमत यह रही कि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। पीड़ित और आरोपियों के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली यूनियन की किसी बात को लेकर विवाद है। इसी के चलते आरोपी पीड़ित के घर में घुसे और उसके बेटों पर फायरिंग कर दिए। गांव कालियां के दर्शन सिंह पुत्र पूर्ण सिंह ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। इसमे बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉली यूनियन से जुड़ा हुआ है। उसका बिट्टू प्रधान से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। इससे बिट्‌टू उससे नाराज है। इसी बात को लेकर बुधवार रात बिट्‌टू करीब 20-25 अन्य लोगों को लेकर उसके घर में घुस आया और उसके बेटों को जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आरोपियों ने गाली-गलौज भी की। बाद में शोर सुनकर आसपास के लोगों के आ जाने से आरोपी मौके से फरार हो गए। इस संबंध में रात करीब 12 बजे सदर थाने में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच एसआई हंसराज को दी गई है।