May 6, 2024

देह व्यापार का भांडाफोड़:पांच महिलाओं के साथ दो युवक गिरफ्तार

भीलवाड़ा. जिले के मांडलगढ़ शहर से सटे कोतवाल का खेड़ा कंजर कॉलोनी में पुलिस ने देर रात दबिश दी। जहां देह व्यापार में लिप्त पांच महिलाओं सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया। लगातार तीसरे दिन भी पुलिस ने यहां दबिश दी। जिन्हें सोमवार सुबह न्यायालय में पेश किया गया। गौरतलब है कि शुक्रवार को भी पुलिस ने क्षेत्र में छापा मारकर संदिग्ध हालत में युवक युवतियों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई महिलाएं बूंदी जिले की रहने वाली हैं। जो गलत काम में लिप्त पाई गई हैं। इसके साथ ही कोतवाल के खेड़ा कंजर कॉलोनी में लगातार नजर रखी जा रही है। संदिग्धों को के लगातार आने जाने के कारण यहां कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि रेड के दौरान कॉलोनी में पांच महिलाएं संदिग्ध हालत में मिलीं। साथ में दो युवक भी थे। सातों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को स्टेशन के पास कोतवाल का खेड़ा कंजर कॉलोनी में छापा मारा। जहां से संदिग्ध हालात में 7 युवकों व 8 युवतियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक सुनील चौधरी, केशव चौधरी, शुभम गुर्जर, दुर्गेश माली, रामराज जाटव, नाजिम अंसारी, रामलाल दरोगा हैं।