April 28, 2024

बीकानेर से खबर : साला ही निकला हत्यारा, बहनोई ने बहन को मारा तो गुस्से में साले ने ही की बहनोई की हत्या, दुर्घटना का दिया था रूप

बीकानेर। बीकानेर की श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने एक्सीडेंट के एक मामले में खुलासा किया है कि ये एक्सीडेंट नहीं बल्कि पति-पत्नी की हत्या से जुड़ा मामला है। पत्नी की हत्या तो उसके पति ने ही की थी लेकिन पति को उसके साले ने मौत के घाट उतार दिया। इस मामले को पहले एक्सीडेंट का माना गया और अब दो हत्याओं का राज खुला है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार  8 मार्च को हेतराम नायक नाम के युवक का शव मिला। जिसके कुछ दिनों बाद ही 12 मार्च को उसकी पत्नी का शव भी झाडिय़ों में मिला। पति और पत्नी की हत्या के मामले में अब राज से पर्दा उठा दिया है। पुलिस ने बहनोई की हत्या के मामले में साले मनोज नायक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार हेतराम अपनी पत्नी, साले के साथ ससुराल जाकर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में दोनो ने शराब पी और जिसके बाद किसी बात को लेकर दोनो में झगड़ा हो गया। इस दौरान गुस्से में हेतराम ने लाली नायक पर वार किया। जिससे उसकी मौत हो गयी। बहन पर वार करने से गुस्से में आए मनोज ने अपने बहनोई हेतराम पर वार किया। जिससे वह बुरी तरीके से जख्मी हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गयी। आरोपी ने इसे दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया और बताया कि दुर्घटना हो गयी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आसपास के सीसीटीवी खंगाले और मामले में कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए मनेाज नायक को गिरफ्तार किया है। जिससे पुछताछ में उसने सच उगल दिया।