May 18, 2024

आर्थिक रुप से कमजोर महिलाओं और लड़कियों से अनैतिक काम करवाने वाला गिरफ्तार

जयपुर। पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने महिलाओं और लड़कियों से वेश्यावृत्ति का काम करवाने वालों के खिलाफ जालूपुरा में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से कार बरामद की है। आरोपी आर्थिक रुप से कमजोर, मजबूर महिलाओं को आर्थिक लाभ का प्रलोभन देकर अनैतिक काम करने के लिए प्रेरित करता है।
पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि जयपुर शहर में महिलाओं और लड़कियों से वैश्यावृत्ति का काम करवाने वालों के खिलाफ एडिशनल पुलिस कमिश्नर कैलाश चन्द विश्नोई के नेतृत्व में ऑपरेशन डिकॉय चला रखा है। पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार ने जालूपुरा में टीम के साथ कार्रवाई कर लड़कियों और महिलाओं से अनैतिक काम करने वाले चुरू हाल मधुरम होटल बनीपार्क निवासी राहुल खान उर्फ मोन्टी को गिरफ्तार कर लिया। जालूपुरा थानाप्रभारी अंतिम शर्मा ने बताया कि पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मधुरम होटल बनीपार्क जयपुर में अपने साथी मनीष के साथ मिलकर ऑनलाइन महिलाओं और लड़कियों का एस्कोर्ट सर्विस का काम करता है।
आरोपी ग्राहकों द्वारा ऑनलाइन सर्विस लड़कियों को बुक करने के बाद डिमांड के अनुसार लड़िकयों से वैश्यावृत्ति के लिए ग्राहकों के द्वारा बुक किए गए होटल पर छोड़कर आता है। आरोपी डिमांड के अनुसार अलग अलग लड़कियों को होटलों में रुकवाता है। आरोपी जिन लड़कियों को वैश्यावृत्ति के लिए रुकवाता है। उन लड़कियों को दिल्ली, बंगाल, बिहार, उत्तरप्रदेश से मंगवाकर उनको पैसों का लालच देकर वैश्यावृत्ति करवाई जाती है। आरोपी द्वारा धंधे में मोटा मुनाफा कमाया जाता है।