May 12, 2024

राज्य कर्मचारियों को केन्द्र के समान एरियर की मांग
प्रदेशभर के राज्य कर्मचारियों का आमरण अनशन जारी
बीकानेर।
केन्द्र के समान राज्य कर्मचारियों को एरियर व अन्य परिलाभों की मांग को लेकर प्रदेशभर में राज्य कर्मचारियों की ओर आज पेनडाउन हड़ताल के माध्यम कार्य बहिष्कार किया। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान् में आज प्रदेशभर के सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप रहे। वहीं जहां एक ओर राज्य कर्मचारियों की पेनडाउन हड़ताल के जरिये कार्य बहिष्कार किया गया तो दूसरी ओर राज्य कर्मचारी जिला मुख्यालयों में आमरण अनशन पर डटे रहे। संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान् में आज बीकानेर जिला कलक्टरी के सामने भी राज्य कर्मचारियों की ओर से आमरण अनशन जारी रहा जिसमें आज 2१ कर्मचारी अनशन पर बैठे रहे।
संघर्ष समिति जिला संयोजक पृथ्वीराज लेघा ने बताया कि प्रदेशभर के राज्य कर्मचारियों की ओर से केन्द्र के समान वेतन एवं परिलाभ को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। जिसमें राज्य कर्मचारियों को जनवरी 2०१६ से सातवे वेतन आयोग का लाभ केन्द्र के समान एरियर सहित देने, वेतन कटौती के आदेशों को वापिस लेने, केन्द्र व राज्य के बीच पे-मैट्रिक्स के अन्तर को समान करने, नये कर्मचारियों को परिभाषित पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने, संविदा, मानदेय तथा अस्थाई तौर पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की जा रही है। संघर्ष समिति के नित्यानंद पारीक ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से हठधर्मिता का रवैया अपनाकर राज्य कर्मचारियों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस पर कल प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर राज्य कर्मचारियों की ओर से जिला कलक्टर के मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।