May 20, 2024

जयपुर. राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के अधिकारियों की जम्बो तबादला सूची जारी की है। गुरुवार देर रात सरकार ने 97 आरएएस अफसर इधर-उधर किए हैं।

सचिवालय से लेकर जिलों में फेरबदल के लिए आई सूची में 50 उपखंड अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तहसीलदार सेवा से पदोन्नत हुए 38 अधिकारियों को आरएएस कैडर में नया पदस्थापन दिया गया है। वहीं एपीओ चल रहे 3 अधिकारियों में सीमा कुमार को राजस्थान आइएलडी कौशल विवि में रजिस्ट्रार, महावीर सिंह को बीकानेर तकनीकी विवि में रजिस्ट्रार और विनय कुमार नगायच को अलवर में डीआइजी स्टांप पद पर लगाया गया है। तीनों ही पद रिक्त थे।

उद्योग विभाग की उप सचिव नीतू बारूपाल को खान विभाग में लगाया गया है। दीनानाथ बब्बल को जनजाति क्षेत्र विकास राज्यमंत्री अर्जुन बामनिया का निजी सचिव बनाया गया है।