May 21, 2024

अगले 5 दिन में 2 लाख के पार जा सकता है आंकड़ा
1 लाख से डेढ़ लाख मरीज होने में 9 दिन लगे

नई दिल्ली. देश में कोराना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 58 हजार 85 हो गई। बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 7270 मरीज मिले। 18 मई को मरीजों का आंकड़ा 1 लाख और अगले 9 दिन यानी 27 मई को डेढ़ लाख हो गया। अब हर दिन औसतन 7000 संक्रमित बढ़ने का अनुमान है। ऐसे में यह संख्या अगले 5 दिन में 2 लाख के पार हो सकती है।
ये आंकड़े Covid19.Org मिली जानकारी के आधार पर हैं। इनमें से 85 हजार 803 का इलाज चल रहा है। 67 हजार 749 ठीक हो चुके हैं और 4533 की मौत हो चुकी है। देश में बीते चौबीस घंटे में 187 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है।