May 19, 2024

बागड़ी कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स की भर्ती:7 अक्टूबर को खेल मैदान में होगी भर्ती
नोखा।
बागड़ी कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स की भर्ती 7 अक्टूबर को होगी। प्राचार्य डॉ. सत्यनारायण राजपुरोहित ने बताया कि कॉलेज में सत्र 2022-23 के लिए एनसीसी में नवीन कैडेट भर्ती 30 सितंबर के स्थान पर संशोधित 7 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे से महाविद्यालय खेल मैदान में होगी। भर्ती प्रक्रिया कमान अधिकारी 7वीं राजस्थान एनसीसी बटालियन बीकानेर के निर्देशों के मुताबिक होगी। केवल प्रथम वर्ष के नियमित स्टूडेंट ही भाग ले सकते है।

एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. रणवीर सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध है। विद्यार्थियों को उक्त वेबसाइट से एन्रोलमेंट स्वीकृति फॉर्म, नॉमिनेशन फॉर्म, मेडिकल फॉर्म, एन्रोलमेंट अभिवृद्धि फॉर्म डाउनलोड कर भरना होगा। साथ ही पासपोर्ट साईज नाम युक्त स्वयं का फोटो, आधार कार्ड, बैक पासबुक, कॉलेज आईडी व फीस रसीद अपलोड संगलन करने होगें। रजिस्ट्रेशन करते समय विद्यार्थी को स्वयं का मोबाइल नं एवं ईमेल आईडी भी अनिवार्य है। अब विद्यार्थी भरा हुआ आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित महाविद्यालय में 01 अक्टूबर 2022 दोपहर 2 बजे तक जमा करवा सकते हैं।

विद्यार्थी स्वास्थ्य परीक्षण करवा कर ही भर्ती प्रक्रिया में शामिल हों। अपनी पहचान सुनिश्चित करवाने के लिए फोटो युक्त कोई भी मूल पहचान पत्र व आईडी साथ में लानी होगी। सभी को कोविड- 19 की गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करनी होगी। अनुशासनहीनता करने पर भर्ती प्रक्रिया से तुरन्त बाहर कर दिया जायेगा।