May 13, 2024

सीकर. शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में देर रात दो दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जो मोटरसाइकिल सही करवाकर गांव जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया।

जानकारी अनुसार दोनों मृतक आसिफ और समीर रानोली गांव के रहने वाले थे। जो शहर से मोटरसाइकिल सही करवाकर गांव जा रहे थे। रास्ते में बाजोर के पास पेट्रोल भराने के लिए पंप पर रुके थे। पेट्रोल भराने के बाद दोनों जैसे ही सड़क पर चढ़ पीछे से आ रहा अज्ञात वाहन दोनों को रौंदता हुआ निकल गया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।