May 19, 2024

बीकानेर। पल्लेदारों के फर्जी खातों में साढे पांच करोड़ रूपये का कालाधन जमा कराने के मामले में फंसे देहात भाजपा अध्यक्ष सहीराम दूसाद का संकट अब लगातार गहराता जा रहा है। पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार फर्जी खातों के प्रकरण में नाजमद पुलिस केस दर्ज होने तथा आयकर विभाग की ओर से जांच कार्यवाही के बाद भाजपा के प्रदेश नेतृत्व द्वारा सहीराम दूसाद को जिलाध्यक्ष पद से हटा कर उन्हे पार्टी से निलम्बित किया जा सकता है। इसके लिये भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी के समक्ष सहीराम के खिलाफ शिकायत पेश उन्हे निष्कासित करने की मांग शुरू कर दी है। इधर सहीराम दूसाद इस मामले मेें खुद बचाने के लिये पिछले चार दिनों से डेमेज कंट्रोल में जुटे हुए है। जानकारी में रहे कि सहीराम दूसाद ने पिछले साल एक सहकारी समिति बना कर सरकारी स्तर पर मूंग की खरीद का ठेका लेने के बाद सरकारी दर पर मंूग की खरीद कर मंहगी दरों में बेचे और इस खरीद-फरोख्त में करोड़ो के मुनाफे से जमा हुए कालेधन को पल्लेदारों के फर्जी खाते खुलवाकर उनमें जमा करवा दिया। इनमें से चौहदे पल्लेदारों ने साक्ष्य सबूतों के साथ दूसाद और उसके बेटे रामचंद्र के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज करवा रखा है। फर्जी खातों में करोड़ेा रूपये जमा कराने का यह मामल उजागर होने के बाद अब आयकर विभाग ने भी सहीराम दूसाद और उसके सहयोगियों पर कार्यवाही का शिंकजा कसना शुरू कर दिया है।