May 14, 2024

राजस्थान में इन एग्जिट पोल ने दी कांग्रेस को खुशखबरी, जानें कितनी मिल सकती है सीटें

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के 25 नवंबर को हुए चुनाव के बाद गुरुवार शाम को एग्जिट पोल सामने आ गए। कुछ एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिलते दिखाया गया है। वहीं तीन सर्वे में कांग्रेस को बढ़त मिलने की बात कही गई है। यह कांग्रेस के लिए खुशखबरी है। हालांकि 3 दिसंबर को मतगणना के बाद तय होगा कि किसकी सरकार बनेगी।

इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल
इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर हो सकती है। हांलाकि इस सर्वे में कांग्रेस को बढ़त मिलते दिखाया गया है। इस एग्जिट पोल में बीजेपी को 80 से 100 सीटें मिलने का अनुमान बताया गया है। वहीं कांग्रेस के खाते में 86 से 106 सीटें जा सकती हैं। अन्य के खाते में 9 से 18 सीटें जा सकती है।

इंडिया टीवी एग्जिट पोल
इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में लगातार दूसरी बार कांग्रेस की सरकार बन सकती है। सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को 94 से 104 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं भाजपा को 80 से 90 सीटें मिल सकती है। अन्य को 14 से 18 सीटें मिल सकती है।

न्यूज 24- टुडेज चाणक्या एग्जिट पोल
न्यूज 24- टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस के लिए राहत मिलती दिख रही है। इस एग्जिट पोल में कांग्रेस को 101, बीजेपी को 89 और अन्य को 9 सीटें मिलती दिख रही हैं।