May 1, 2024

शोभासर जलाशय पर रख-रखाव के कारण रविवार को आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी जलापूर्ति
बीकानेर। शोभासर के स्वच्छ जल पम्पिंग स्टेशन और रॉ वाटर पम्पिंग स्टेशन पर अतिआवश्यक पम्प मोटर संधारण कार्य करवाने के कारण 3 जुलाई (रविवार) को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे शहर के शोभासर जलापूर्ति से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों मे जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। विभाग के अधिशाषी अभियंता विजय वर्मा ने यह जानकारी दी।