May 20, 2024

महिला झुलसी : घर में पूजा करते समय झुलसी महिला, गंभीर स्थिति में ट्रोमा सेंटर में करवाई भर्ती
बीकानेर।
बीकानेर के मुक्ता प्रसाद नगर में रहने वाली एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। बताया जा रहा है कि महिला पूजा कर रही थी और इसी दौरान कपड़ों ने आग पकड़ ली। उसे ट्रोमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती किया जा गया है।

मंगलवार की सुबह मुक्ता प्रसाद नगर के सेक्टर पांच में रहने वाली पूजा चौधरी अपने घर में पूजा कर रही थी। अचानक कपड़ों में आग लग गई। वो संभलती तब तक आग काफी फैल चुकी थी। वो चिल्लाई तो आसपास के लोगों ने पहुंचकर जैसे-तैसे उसकी आग बुझाई और कपड़ों से ढककर अस्पताल तक लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। करीब सत्तर फीसदी हिस्से तक आग पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उसका पति रामेश्वर बाहर मार्निंग वॉक पर गया हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर वो भागकर घर पहुंचा और पत्नी को अस्पताल लेकर आया। परिजनों और पड़ौसियों की मदद से उसे बचाया गया लेकिन अभी भी स्थिति गंभीर है। नयाशहर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट ली है। महिला की स्थिति सुधरने पर उसके बयान लेकर आगे छानबीन की जाएगी।