May 4, 2024

बीकानेर से खबर : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,दो जन गंभीर घायल
बीकानेर। जयपुर रोड पर एक होटल में खाना खाकर घर लौट रहे तीन युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य जने गंभीर घायल को गए। हादसा गुरुवार देर रात जयपुर रोड पर हुआ। हनुमान हत्था निवासी महेश सिंह (28) पुत्र महावीर सिंह राजपुरोहित, राजवीर व कैलाश बाइक पर बीकानेर आ रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों ने पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां महेश सिंह को मृत घोषित कर दिया। शेष दोनों युवकों का उपचार चल रहा है।पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।