April 29, 2024

आवारा पशु की चपेट में आने से 5 जने हुए घायल, ट्रोमा सेंटर में हो रहा इलाज
बीकानेर।
आवारा पशुओं की मुख्य सडक़ों पर विचरण करना आम बात हो गई है। इन आवारा पशुओं से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है लेकिन प्रशासन का इस ओर ध्यान ही नहीं जाता। जब तक की कोई बड़ा हादसा न हो जाए प्रशासन आवारा पशुओं को पकडऩे का अभियान नहीं चलता। बीकानेर में शुक्रवार सुबह आवारा पशु की चपेट में आने से ५ जने घायल हो गए। बताया जा रहा है कि श्रीगंगानगर रोड़ पर एक परिवार के पांच सदस्य बाइक पर जा रहे थे। इस दौरान बाइक पर सवार 2 महिलाएं,2 बच्चे और चालक कुल 5 लोग सवार थे। श्रीगंगानगर रोड पर बाइक के आगे अचानक आवारा सांड आ गया जिससे बाइक गिर गई और सवार सभी लोग नीचे सडक़ पर गिर गए। बाइक पर सवार सभी पांचो के हल्की चोटें आयी है। जिन्हें ट्रोमा सेंटर ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसर ये सभी इन्द्रा कॉलोनी के निवासी बताए जा रहे हैं।