May 3, 2024

जयपुर. मौत के बाद एक युवक के शव की हाइवे पर ऐसी दुर्गति हुई की जब सवेरे लोगों और पुलिस ने शव देखा तो सभी का कलेजा मुंह को आने लगा। पूरी रात शव से इतने वाहन गुजरे की शव के अवशेष करीब पांच सौ मीटर दूरी तक फैल गए। बाद में पुलिस ने जैसे—तैसे शव समेटा और उसे राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। हादसा अजमेर के किशनगढ़ क्षेत्र में हुआ।

जांच कर रही बांदरसिंदरी थाना पुलिस ने बताया कि नोहरिया के बालाजी के नजदीक हाइवे पर आज सवेरे एक शव मिलने की सूचना मिली। जांच पडताल की तो पता चला कि शव किसी इंसान का था। ज्यादा जानकारी जुटाई तो पता चला कि शव एक युवक का था। पूरी रात शव से वाहन गुजरते रहे तो शव सड़क से पूरी तरह से चिपक गया। उसकी पहचान करना अब पुलिस के लिस चुनौती बन रहा है। शिनाख्ती के कोई भी दस्तावेज उसके पास नहीं हैं। पुलिस का मानना है कि रात के समय किसी वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है और उसके बाद रात के अंधेरे के चलते वाहन उस पर से गुजरते गए। आसपास के क्षेत्र में इसे लेकर पूछताछ की जा रही है।