April 27, 2024

बीकानेर. गलवान में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा भारतीय सेना के संबंध में की जा रही बयानबाजी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए शहर भाजपा के पदाधिकारियेां ने सोमवार को बीछवाल पुलिस थाने में राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद पेश किया है। परिवाद देने वालों में शहर अध्यक्ष अखिलेश सिंह प्रताप, उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, भगवान सिंह मेड़तिया, दिनेश कुमार मोदी, मोनू मोदी, श्याम मोदी भी शामिल थे।