April 28, 2024

बीकानेर. भ्रमण पथ के पास महिला डॉक्टर के हाथ से मोबाइल छिनकर एक युवक फरार हो गया। इस संबंध में महिला डॉक्टर ने सदर पुलिस थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सादुलगंज निवासी डॉ. रमनीत कौर ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि 29 सितंबर को रात को साढ़े आठ बजे के आसपास वह भ्रमण पथ पर खड़ी थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक उसके पास और हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गया। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।