April 28, 2024

बीकानेर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती पर शुक्रवार को गांधी पार्क में पुष्पाजंलि कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में कोविड-19 की एडवाईजरी की पालना की जायेगी।इस अवसर पर प्रातः 8.15 से 8.30 बजे तक जन प्रतिनिधि, संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलक्टर तथा जिला पुलिस अधीक्षक पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे। सुबह 8.30 बजे से 8.45 बजे तक जिला स्तरीय अधिकारी और सुबह 8.45 से सुबह 09 बजे तक स्काउट, गाइड,एनसीसी व विद्यार्थी पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे तथा सुबह 9 बजे से सुबह 10 बजे तक आमजन इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में कोविड-19 की एडवाईजरी की पालना करने के साथ ही दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 को दृष्टिगत रखा जायेगा और 5 से अधिक व्यक्ति एक साथ एकत्रित नहीं होंगे।