May 2, 2024

जयपुर। भाजपा ने शनिवार को प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है । कार्यकारिणी में जातिगत समीकरणों के साथ—साथ वरिष्ठता का भी ध्यान रखा गया है। कुछ पूर्व पदाधिकारी कार्यकारिणी में यथावत रखे गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से घोषित कार्यकारिणी में आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, चार प्रदेश महामंत्री, नौ प्रदेश मंत्री शामिल किए गए हैं। इसमें विधायक रामलाल शर्मा को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता की अहम जिम्मेदारी दी गई है। वही कार्यकारिणी में रामकुमार भूतड़ा का प्रदेश कोषाध्यक्ष, पंकज गुप्ता को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष और राघव शर्मा को प्रदेश कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

इन्हें बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष

आवासन मंडल के पूर्व चेयरमैन सरीदार अजयपाल सिंह, सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रकांता मेघवाल, पूर्व विधायक डॉ. अलका सिंह गुर्जर, हेमराज मीणा, प्रसन्न मेहता, मुकेश दाधीच, माधोराम चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा विधायक मदन दिलावर, भजन लाल शर्मा और सांसद दीया कुमारी को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

इन्हें बनाया प्रदेश मंत्री

पार्टी ने सुशील कटारा, जितेंद्र गोठवाल, अशोक सैनी, महेंद्र यादव, के.के. विश्नोई, श्रवण सिंह बगड़ी, मधु कुमावत, बिजेंद्र पूनियां, महेंद्र जाटव और वंदना नोंगिया को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।