May 5, 2024

बीकानेर.कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी में आज जन जागरूकता अभियान का आगाज किया जिसके पोस्टर का विमोचन बीकानेर प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद ,विधायक गोविंद राम मेघवाल ,कांग्रेस प्रदेश सचिव राजकुमार किराडू ,जियाउर रहमान, शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत व कोग्रेस पदाधिकारी व पार्षद गण के नेतृत्व में किया गया।

कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष के कन्हैया लाल भाटी ने जानकारी देते हुए बताया संस्था द्वारा बहुत बड़े व्यापक स्तर पर कोरोना के खिलाफ एक जागरूक अभियान चलाया जाएगा इसमें पोस्टर बैनर सोशल मीडिया के माध्यम से जन जन तक कोरोना से बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी प्रदेश प्रभारी उमा सुथार ने बताया इस मौके पर अरुण व्यास, जावेद परिहार , रमजान कच्छावा, नंदलाल जावा , शब्बीर अहमद, सुरेंद्र डोटासरा, मनोज बिश्नोई, शहजाद भट्टा, महेंद्र बडगूजर, प्रफुल्ल हटीला , वसीम फिरोज अब्बासी, सुनील गैदर, मनोज जनागल, ताहिर हुसैन, रफीक, मोहसिन भुट्टा ,भीमराज सेवक आदि उपस्थित रहे।