April 27, 2024

बीकानेर. राजस्थान की सत्तारूढ कांग्रेस सरकार को बहुमत साबित करने के लिये विधानसभा सत्र बुलाने की मंजूरी नहीं देने से आहत सीएम अशोक गहलोत के आव्हान के पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीकानेर कलक्ट्रेट के सामने भारत माता की जय। सोनिया गांधी जिंदाबाद। जादूगर जिंदाबाद- जिंदाबाद। आवाज दो हम एक है। बाहर निकलो अब मकानों से,जंग लडो बेईमानों से। लोकतंत्र की हत्या बंद करो,बंद करो,के नारों से समूचा माहौल गूंजा दिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत और देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत की अगुवाई में प्रदर्शन के लिये बड़ी तादाद में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त जोशीला अंदाज दिखाया। करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर के मार्फत राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि राजस्थान में सत्तारूढ कांग्रेस सरकार सदन में अपना बहुमत साबित करना चाहती है,लेकिन भाजपा के दबाव में लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित कांग्रेस सरकार के सीएम अशोक गहलोत को संवैधानिक तरीके से बहुमत साबित करने का मौका नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन में देहात कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत,शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत,हारून राठौड़,पार्षद आंनद सिंह सोढा, महिला देहात अध्यक्ष सशिकला राठौड़, देहात सेवादल अध्यक्ष श्रवण कुमार रामावत, बीकानेर किसान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष जगदीश खीचड़, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रामनिवास कुकणा,उपाध्यक्ष नारायण सिंह चारण, उपाध्यक्ष नित्यानंद पारीक, उपाध्यक्ष मालचंद कस्वा, उपाध्यक्ष मोहन राम कप्तान, उपाध्यक्ष रामेश्वर लाल जाखड़, ब्लॉक अध्यक्ष सत्तु खान, महासचिव सीताराम नायक, देहात प्रवक्ता ओम प्रकाश सैन, विमल भाटी, आई टी सेल से विक्रम स्वामी, चित्रेश गहलोत, सचिव सहीराम सीगड़, मांगीलाल खीचड़, श्रीराम पंवार, समेत अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।


सोशल डिस्टेंसी की उड़ी धज्जियां

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कलक्टरी पर प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को सोशल डिस्टेंसी की धज्जिया उड़ती नजर आई। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह टोडासरा ने धरने पर 50 से ज्यादा कार्यकर्ता नही होने के लिए निर्देश दिए थे, लेकिन यहाँ सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता नजर आए। इनमें शहर व देहात जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक, वार्ड, युवक कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सभी प्रकोष्ठ व पूर्व पार्षदों सहित समस्त कांग्रेस जन उपस्थित रहें। प्रदर्शन में भीड़ का आलम देखकर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी बयान देने से बचते रहे। हैरानी की बात तो यह है कि रही कि कई कार्यकर्ता बिना मॉस्क लगाये प्रदर्शन में नारेबाजी करते नजर आये।