May 20, 2024

बीकानेर। चित्रकार जिस प्रकार से अपनी चित्रकारी की कला को पेश करता है उसी अंदाज में आज शहर के युवा चित्रकारों ने शहर की गौंवश की समस्या को अनूठे अंदाज में पेश कर विरोध जताया। जानकारी में रहे शहर के युवा चित्रकार डॉ. मोना सरदार डूडी के नेतृत्व में आज चित्रकारों ने गौवंश की समस्या का बीड़ा उठाते हुए नगर निगम के खिलाफ लोकनायक शहीद भगत सिंह संस्थान की ओर से अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें चित्रकारों की ओर शहर के ह्दय स्थल कोटगेट से गुडाळिया यात्रा निकालकर नगर निगम पहुंचे वहां पहुंचकर उन्होंने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मोना सरदार डूडी ने बताया कि पिछले लम्बे समय से शहर में गौवंश को लेकर की जा रही राजनीति व कशमकश के बाद भी इस समस्या से निजात नहीं मिल पाई है। हालातों में कोई सुधार नहीं आया है। लम्बे समय आवारा पशु उसी प्रकार से शहर में खुल्लेआम विचरण कर रहे और इस पर प्रशासन मूकबधिर बने बैठा है। आवारा पशुओं के लिए गौशाला निर्माण को लेकर पिछले कुछ समय पूर्व भाजपा पार्टी के पार्षदों व उपमहापौर द्वारा शुरू किए गए आंदोलन के तहत् विरोध जताया गया। बात जब मुख्यालय तक पहुंची तो समझाईश कर मामले को शांत किया गया लेकिन समस्या जस की तस बनी रही। इस पर अनेक संगठनों की ओर से इस समस्या के निवारण के लिए प्रयास किए गए लेकिन वह भी विफल साबित हुए।
इस पर लोकनायक शहीद भगत सिंह संस्थान की ओर से गुडाळिया यात्रा के जरिये नगर निगम पहुंचकर निगम महापौर को ज्ञापन सौंपा।