April 26, 2024

रंजिश को लेकर युवक पर फायर कर भागे बदमाश

कोटा. उद्योग नगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात रंजिशवश एक युवक पर दो बदमाश पिस्टल से फायर कर भाग गए। पुलिस ने युवक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अरोपियों की तलाश शुरू की है। उद्योग नगर थानाधिकारी मनोज सिकरवार ने बताया कि बॉम्वे योजना निवासी इमरान (25) रात को घर पर था। देर रात 12.30 बजे करीब बिजली गुल हो गई। इस पर इमरान घर के पीछे बनी चारदीवारी पर जाकर बैठ गया। इसी दौरान बाइक पर दो बदमाश आए और उस पर पिस्टल से फायर किया। निशाना चूकने से इमरान बाल-बाल बच गया। इमरान ने पुलिस को बताया की बाइक पर शहजाद और भैयू उर्फ शाहदत आए और उस पर फायर किया। बाइक को शहजाद चला रहा था जबकि पीछे भैयू उर्फ शाहदत बैठा था। दोनों चार दिवारी के पास से गुजरे और भैयू उर्फ शाहदत ने उस पर फायर किया। वह बाल-बाल गया वारदात के बाद दोनों बदमाश भाग गए।