May 20, 2024

पुलिस की गिरफ्त में तांत्रिक कुलदीप सिंह झालावाड़। एक युवक को आत्महत्या के लिए विवश करने और अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में पुलिस ने फर्जी तांत्रिक कु लदीप झालावाड़ को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त महिला का वेश धारण कर स्वयं को देवी का रूप बताता था और लोगों को दीक्षा देता था। झालावाड़ के गोदाम की तलाई निवासी जय मां शक्ति मंदिर का पुजारी और तांत्रिक कुलदीप झाला को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कुलदीप के खिलाफ शहर के पंचमुखी बालाजी निवासी युवक युवराज सिंह को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप था। युवराज ने करीब एक माह पूर्व अपने घर पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। बाद में परिजनों ने उसके मोबाइल में कुलदीप सिंह के साथ हुई चेटिंग का रिकार्ड खंगाला। जिसकी डिटेल के अनुसार पुलिस ने युवराज को अश्लील मैसेज भेजने, उसे आत्महत्या के लिए विवश करने का प्रकरण गत 14 मार्च को दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया।