May 15, 2024
जयपुर। बीते कुछ माह में ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शहर बंद और आगजनी जैसी घटनाएं अब आम हो चली हैं। बीते चार दिन से बूंदी जिले का बंद आज समाप्त हुआ तो आज राजस्थान का एक और शहर सिरोह आज बंद है। जानकारी के अनुसार सिरोही में बंद का आह्वान विश्व हिन्दु परिषद ने एक दोहरे हत्याकांड के विरोध में किया है। हालांकि पुलिस ने हत्याकांड के तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। इन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने सात दिन की रिमांड भी हासिल कर ली है। लेकिन फिर भी आज सिरोही बंद है। जानकारों ने बताया कि पुलिस ने आज सुबह लाउडस्पीकर से बाजार बंद का आह्वान कर रहे विश्व हिन्दु परिषद के प्रदेश संयोजक सहित पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है यह पूर्व में ही कह दिया गया कि स्वेच्छा से यदि कोई दुकान बंद करना चाहे तो कर सकता है। लेकिन लाउडस्पीकर या अन्य किसी तरीके से बाजार बंद नहीं कराए जा सकते। गौरतलब है कि सिरोही के जावल कस्बे में रहने वाली एक महिला व उसके बेटे आकाश की निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोपी महिला के ही मकान में किराए पर रहने वाले हकीम खां पर है। पुलिस के अनुसार हकीम खां ने अपने दो साथियों की मदद से महिला व उसके पुत्र की हत्या कर शव उदयपुर व गुजरात के थराद में फेंक दिए थे। इसके बाद आरोपी व उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।