April 27, 2024

शादी के आठ दिन बाद ही नई-नवेली दुल्हन ने किया ऐसा काम, पति समेत अस्पताल पहुंचे ससुराल के नौ सदस्य

मेरठ के परिक्षितगढ़ में परिवार शादी की खुशियों में व्यस्त था कि नई नवेली दुल्हन ने पूरे ही परिवार के साथ धोखा कर डाला। यहां तक कि पति समेत परिवार के नौ लोग अस्पताल में भर्ती कराने पड़े। शादी के आठ दिन बाद सभी ससुराल वाले नई दुल्हन के हाथ से बना खाना खाने के लिए बेताब थे लेकिन उन्हें शायद ही इस बात का अंदाजा था कि दुल्हन खाने में प्रेम नहीं बल्कि जहरीला पदार्थ मिला रही है। खाना खाने के चंद घंटों बाद ही परिवार के सभी सदस्य बेहोश हो गए। 

सुबह पड़ोसी ने जानकारी लगने पर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के सभी सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं नई दुल्हन भी घर से गायब मिली। पुलिस के अनुसार नवविवाहिता घर की अलमारी का ताला तोड़कर अपने साथ नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गई है। पीड़ित ने पत्नी और साले के खिलाफ तहरीर दी है। आगे विस्तार से जानें कैसे लुटेरी दुल्हन ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया।