May 18, 2024

जोधपुर। रावण का चबूतरा मैदान में पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव-2018 का आयोजन किया जा रहा है। राजसिको के अध्यक्ष मेघराज लोहिया के संयोजन 14 जनवरी तक चलने वाले इस आयोजन में निर्यातकों को ऑनलाइन व्यवहार के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर साइबर क्राइम एवं क्रेडिट रिस्क इंश्योरेंस तथा संबंधित निर्यात सेवाओं पर हुई संगोष्ठी में वक्ताओं ने निर्यातकों एवं श्रोताओं को हर तरह की जानकारी उपलब्ध करवाई। वरिष्ठ निर्यातक शरद जैन की अध्यक्षता में हुई इस संगोष्ठी में सर्वप्रथम प्रो. आर.एन. शर्मा ने साइबर क्राइम जो कि ई-व्यापार या ऑनलाइन व्यवहार पर साइबर सिक्योरिटी एवं साइबर क्राइम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह व्यवहार 91 प्रतिशत खतरे में है। इसमें से 91 प्रतिशत व्यवहार तो जगह-जगह वाई-फाई कनेक्शन रहने से और भी ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं। इसकी सिक्योरिटी के लिए हर यूजर को अपना पासवर्ड हर 15 दिन में बदलते रहना चाहिए। वास्तविक व कम्पनी के एंटीवायरस का ही प्रयोग करना चाहिए।