May 17, 2024

थ्रेसर की चपेट में आने से व्यक्ति का हाथ कटा : गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, ग्वार निकालते समय हादसा

चूरू। चूरू के सदर थाना इलाके के भूराणा जोहड़ा में खेत में ग्वार की फसल निकालते समय एक व्यक्ति का हाथ थ्रेसर की चपेट में आ गया। जिससे व्यक्ति के हाथ का पंजा कट गया। जिसे खेत में मौजूद लोगों ने गंभीर हालत में डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। श्योपुरा निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उसके पिता रामलाल 45 का खुद का ट्रैक्टर और थ्रेसर है। जो रविवार को चूरू में किसी के खेत में ग्वार निकालने आयए हुए थे। ग्वार निकालते समय थ्रेसर में उनका एक हाथ चला गया। जिससे एक हाथ का पंजा कट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने निजी वाहन से उनको अस्पताल पहुंचाया। विनोद ने बताया कि उसके पिता यह काम 25 साल से करते आ रहे हैं। उसके दादा भी यहीं काम करते थे। विनोद ने बताया कि रविवार सुबह वह अपने छोटे भाई को पेपर दिलाने के लिए चूरू आया हुआ था। उसी दौरान उसे सूचना मिली। जिसके बाद वह सीधे अस्पताल पहुंचा। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी ने वार्ड में पहुंचकर घटना की जानकारी ली।