May 17, 2024

तीन बच्चों की मां ने देवर के साथ किया सुसाइड : प्रेम-प्रसंग के चलते दोनों साथ में कुएं में कूदे, चिल्लाने लगे तो लोग बचाने पहुंचे; दोनों की मौत

बाड़मेर। बाड़मेर में देवर-भाभी ने कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था। दोनों ने देर रात करीब 10 बजे कुएं में कूदकर सुसाइड किया। पुलिस पीहर पक्ष के आने का इंतजार कर रही है। घटना चौहटन थाना क्षेत्र के आलमसर गांव की है। दरअसल, आलमसर निवासी सविता (26) पत्नी वीराराम सोमवार को घर में अपने बच्चों के साथ अकेली थी। शाम को करीब चार बजे देवर नेनाराम खुडाणी गांव से आलमसर गांव आया। रात को करीब 10 बजे भाभी सविता और चचेरे देवर प्रकाश पुत्र नेनाराम के साथ घर से कुछ दूरी पर कुएं में कूदकर सुसाइड कर लिया है। कुएं में कूदने के बाद दोनों चिल्लाने लगे तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक कुएं से आवाज भी आनी बंद हो गई। कुएं के पास शॉल व जूते देखकर लोगों ने पुलिस का सूचना दी।
चौहटन थानाधिकारी भुटाराम के मुताबिक महिला के पीहर पक्ष को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला जाएगा। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खुडाणी गांव में करते थे एक साथ कृषि का काम
शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतका सविता का पति वीराराम व मृतक प्रकाश खुडाणी गांव में खेती का काम करते हैं। दोनों ने साथ में खेती करने का काम किया था। सोमवार को मृतक प्रकाश बाइक पर 4 बजे गांव आलमसर आ गया था। मृतका का पति करीब रात को 11 बजे घर पर पहुंचा था।

विवाहिता की 8 साल पहले हुई थी शादी
पुलिस के अनुसार मृतका सविता की शादी 8 वर्ष पहले हुई थी। दो बेटियां व एक बेटा भी है। सुसाइड के समय बच्चे घर पर ही थे। वहीं, प्रकाश की 8 महीने पहले सगाई हुई थी। परिवार वाले प्रकाश की शादी करने की बातें कर रहे थे।