May 19, 2024

(राजस्थानी चिराग की खास खबर)
बीकानेर। वर्तमान में बीकानेर जिले की तीन नगर पालिका ओ के हुवे चुनावों की आज मतगणना के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। जिसके अनुसार नोखा मंडी में विकास मंच व श्री डूंगरगढ में भाजपा तथा देशनोक में कांग्रेस पार्टी बोर्ड बनायेगी।
हालांकि इन नगर पालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव सात फरवरी को होना है, मगर राजनैतिक क्षेत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनके नाम भी तय है, क्योंकि नोखा मंडी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए विकास मंच ने चुनावों से पूर्व ही नारायण झंवर को घोषित कर दिया था, उधर श्री डूंगरगढ नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिये वार्ड नम्बर छ से विजय भाजपा पार्षद प्रीति तांवणिया के नाम पर करीब करीब सभी भाजपा नेताओं की सहमति बनी हुई है, एकमात्र देशनोक में अध्यक्ष पद के लिए कुछ जोड़ तोड़ जरूर चल रही है, मगर वहां के विधायक व राज्य के मंत्री भंवरसिह भाटी की पहली पसंद ही अध्यक्ष बनेगा,उसमें कोई संदेह नहीं है।