May 20, 2024

घर में बने पानी के कुंड में मिला वृद्ध का शव
बीकानेर। घर में बने पानी के कुंड में व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। घटना नोखा थाना क्षेत्र के रोड़ा रोड़ की है। जहां पर पानी के कुंड में करीब 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इस सम्बंध में नोखा थाने के एएसआई शोभाग सिंह ने बताया कि यह घटना दोपहर दो बजे के बाद की है। सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 70 वर्षीय पारसमल ललवानी के रूप में हुई है। यह व्यक्ति अपने घर पर अकेला रहता था। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर मोर्चरी में रखवाया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की शादी के करीब 6 माह बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गयी थी। जिसके बाद वह घर पर अकेला ही रहता है। आसपास के लोगो से जानकारी मिली है कि दोपहर करीब दो बजे तक मृतक पारसमल बाहर ही था और लोगों से बातचीत करते हुए घर गया था। इस सम्बंध में मृतक की बहनों को सूचना दे दी गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।