May 20, 2024

कांग्रेस अध्यक्ष कौन, फैसले का दिन आज:दिग्विजय नहीं लड़ेंगे चुनाव, गांधी फैमिली की पसंद खड़गे के प्रस्तावक बनेंगे, थरूर बोले- रेस में रिजल्ट निश्चित नहीं
नई दिल्ली।
कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के नॉमिनेशन का आज आखिरी दिन है। दावेदारों में अब तक तीन चेहरे सामने आए दिग्विजय सिंह, शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे। नॉमिनेशन का वक्त करीब आते-आते दिग्विजय दौड़ से बाहर हो गए। कांग्रेस दफ्तर के सामने प्रमोद तिवारी ने मीडिया के सामने दावा किया कि दिग्गी खड़गे के प्रस्तावक बनेंगे यानी अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। खड़गे गांधी फैमिली की पसंद हैं यानी कांग्रेस के ऑफिशियल कैंडिडेट।

थरूर की तस्वीर धुंधली, पर इरादे स्पष्ट
नॉमिनेशन फाइल करने से पहले शशि थरूर शुक्रवार को राजघाट पहुंचे। इसमें वे साफ नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन, यहां से निकलकर उन्होंने कहा- जब आप दौड़ में शामिल होते हैं, आप जानते हैं कि नतीजा निश्चित नहीं है। लेकिन, आप पूरे विश्वास के साथ उतरते हैं और आप अपना सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हैं। नॉमिनेशन फाइल करने से पहले शशि थरूर शुक्रवार को राजघाट पहुंचे। इसमें वे साफ नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन, यहां से निकलकर उन्होंने कहा- जब आप दौड़ में शामिल होते हैं, आप जानते हैं कि नतीजा निश्चित नहीं है। लेकिन, आप पूरे विश्वास के साथ उतरते हैं और आप अपना सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हैं।

कांग्रेस में पॉलिटिकल ड्रामा अभी बाकी है। ये भी रहस्य, रोमांच और एंटरटेनमेंट से भरपूर होगा। रोमांचक इसलिए क्योंकि गहलोत की प्रेस ब्रीफिंग के साथ ही पॉलिटिकल पंडितों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं। अशोक गहलोत अध्यक्ष नहीं बनेंगे और जिस तरह से उनके मंत्री बयान दे रहे हैं, इससे साफ है कि गहलोत इतनी आसानी से CM पद भी नहीं छोड़ेंगे। अगर छोड़ भी दिया तो आसानी से सचिन पायलट को तो कम से कम CM नहीं बनने देंगे।