May 20, 2024

उपचुनावों में पार्टी को खानी पड़ी पटखनी,कांग्रेस में उत्साह
बीकानेर। गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनावों में जीत का जश्र मना रही भारतीय जनता पार्टी के लिये राजस्थान में खतरे की घंटी बज गई है। प्रदेश में अभी हाल ही में हुए उपचुनावों के परिणामों ने संकेत दे दिये है कि राजस्थान में भाजपा राज के खिलाफ लहर चल रही है और प्रदेश में भाजपा की कमजोर पड़ती लहर के बीच कांग्रेस ने उप चुनावों में जीत की शुरूआत कर दी है। कांग्रेस ने अभी हाल ही बीकानेर जिले में नगर पालिका देशनोंक वार्ड नंबर आठ,श्रीडूंगरगढ पंचायत समिति सदस्य के अलावा उदयपुर के तीन पंचायत समिति सदस्यों के उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। प्रदेश में अपने चार साल के शासनकाल का जश्र मना रही भाजपा सरकार के लिये छोटे चुनावों में यह हार बड़ी शिकस्त का संकेत मानी जा रही है। सियासी विश£ेषकों की मानें तो आगामी दिनों अजमेर और अलवर लोकसभा सीटों तथा एक विधानसभा सीट के लिये होने जा रहे उपचुनावों को देखते हुए भाजपा फिलहाल शुभ संकेत नहीं है। जानकारी के अनुसार भाजपा का गढ कहे जाने वाले उदयपुर के पंचायत समिति सदस्य के उपचुनाव में गिर्वा में कांग्रेस की राधा डांगी ने भाजपा की प्रेमलता डांगी को 58 वोट से हरा दिया, जबकि झाड़ोल पंचायत समिति में कांग्रेस के कालूलाल ने भाजपा के प्रकाश को 24 वोट के मामूली अंतर से हरा दिया। इधर ऋषभदेव में कांग्रेस की बाबूंडी देवी ने भाजपा की कैलाशी देवी को 600 वोट के अंतर से पंचायत समिति सदस्य का चुनाव हरा दिया। वहीं भीलवाड़ा जिला परिषद के वार्ड सं या 23 को लेकर हुए उपचुनाव में एक वार्ड की सीट कांग्रेस के खाते में गई, यहीं स्थिति गंगापुर में पार्षद पद को लेकर हुए चुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी विजयी घोषित हुए हैं। बीकानेर के देशनोक नगरपालिका के वार्ड नंबर आठ के उप चुनाव में कांग्रेस के उ मीदवार किशनलाल सियोता 3 मतों से विजयी रहे तथा श्रीडूंगरगढ पंचायत समिति सदस्य के उप चुनावों में कांग्रेस की सुगना देवी ने भाजपा की श्रीमति शारदा देवी को पराजित कर जीत का परचम फहराया। जोधपुर के ओसियां पंचायत समिति के वार्ड सं या 17 से कांग्रेस प्रत्याक्षी की 109 वोटो से जीत दर्ज करवाई। बांसवाडा जिले में रविवार को हुए जिला परिषद वार्ड 14 के लिए हुए उपचुनावों में सत्तारुढ़ भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र पाटीदार 3 हजार 178 मतों से विजय रहा। श्रीगंगानगर शहर के वार्ड नंबर तीस के उपचुनाव में निर्दलीय पुष्पा कुलचानियां अपनी निकटतम प्रतिद्वन्दी भाजपा की प्रत्याशी को 336 वोटों से हराया। बारां नगर परिषद में हुए उपचुनाव कांग्रेस को जीत मिली है। सादुलशहर नगर पालिका में हुए उप-चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सुनीता बागड़ी जीती है।