April 29, 2024

6 दिन बाद थी घर में शादी, मकान की छत से गिरा डेढ़ साल का मासूम, गम में बदली खुशियां

पाली। शहर के सुंदर नगर में डेढ़ साल का मासूम मकान की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे पाली के बांगड़ अस्पताल से जोधपुर रेफर किया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सुंदर नगर में खेलते समय दिनेश का डेढ़ साल का पुत्र पुर्वेश छत पर चला गया। जहां बॉलकनी में रैलिंग के बीच से वह मकान के फर्स्ट फ्लोर से करीब 15 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मासूम के सिर में गंभीर चोट लगी। दिनेश की बहन खुशबू की 21 अप्रेल को शादी होनी है। कुछ दिन पहले ही दिनेश अपने पुत्र पुर्वेश और पत्नी के साथ मुम्बई से पाली आया था। घर में शादी का माहौल था। बच्चा खेलते हुए छत पर पहुंचकर रेलिंग के बीच से नीचे गिर गया। ऐसे में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।