May 5, 2024

जयपुर. राजस्थान में कई स्थानों पर हल्की से तेज बारिश हुई। बारिश और बादल छाने से गर्मी से कुछ राहत मिली है। गुरुवार को सबसे अधिक तापमान बीकानेर में एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 41.5 डिग्री रहा। राजधानी जयपुर का तापमान एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सर्वाधिक तापमान बीकानेर में 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

बीकानेर को छोड़कर प्रदेश में कहीं और तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक नहीं रहा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले तीन.चार दिनों में प्रदेश में फेवरेबल कंडीशन होने के कारण अच्छी बारिश दर्ज की जा रही थी, लेकिन अब मानसून अक्ष रेखा के हिमालय की ओर उत्तर में खिसक जाने के कारण व्यापक स्तर पर बारिश की गतिविधियां कम होगी। इससे उमस और गर्मी में बढ़ेगी। कई इलाकों के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। खास तौर पर पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर और जोधपुर संभाग के जिलों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।