May 18, 2024

सुसाइड का प्रयास:केरोसिन छिड़कर युवक ने खुद को आग लगाई, झुलसी हालत में एमबीएस में भर्ती, 5 महीने से पीहर में रह रही थी पत्नी, राखी के बाद ससुराल से लौटा था युवक
कोटा। शहर के अनन्तपुरा थाना क्षेत्र के लखावा स्थित रेत्या चौकी इलाके में एक युवक ने घर के बाहर सुसाइड करने का प्रयास किया। देर रात घर के बाहर युवक ने केरोसिन छिड़कर खुद को आग लगा ली। झुलसी हालत में युवक को एमबीएस के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। युवक का नाम शिवराज (28) है। मजदूरी करता है और नशे का आदि है। दो महीने से छोटे भाई की चाय की थड़ी पर काम कर रहा था। युवक करीब 25 फीसदी झुलसा है। अनन्तपुरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल सुसाइड के प्रयास के कारणों का पता नहीं चला है। शिवराज के पिता भंवर लाल ने बताया कि शिवराज की शादी रानपुर इलाके में की थी। 4 साल पहले उसका गौना (पत्नी को लाए) हुआ था। दोनों पति -पत्नी अलग रहने लगे थे। शिवराज मजदूरी का काम करता था। कमाई ज्यादा नही थी।कुछ समय बाद ही ससुराल वाले परेशान करने लगे। शिवराज की पत्नि को मायके ले गए। जैसे तैसे समझाइस कर बहु को वापस लाए। अभी 5 महीने पहले ससुराल वाले बहु को वापस ले गए। और पैसों, बीसी की डिमांड करने लगे। तब से ही शिवराज तनाव में चल रहा था। राखी पर शिवराज सुसराल गया था। वहां से लौटने के बाद दुबारा फिर सुसराल गया। वहां सुसर व शिवराज में आपस में बहस हुई। दो दिन पहले ही शिवराज वापस लौटा था।