May 3, 2024

कुएं में पत्थरों से बंधी मिली युवक की लाश

अजमेर. जिले के ब्यावर में सदर थाना क्षेत्र के जालिया गांव स्थित एक कुएं से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को निकलवाया। जिसमें मृतक के पैर बंधे मिले। पुलिस ने सात घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया। युवक के हाथ पर लिखे नाम से उसकी पहचान हो गई पुलिस ने शव को राजकीय अमृतकौर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। अब पुलिस आगे की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को सदर थाना पुलिस को अज्ञात युवक ने फोन कर बताया कि जालिया गांव में अनवर के खेत पर स्थित कुएं में किसी युवक का शव पड़ा है। कॉल करने वाले ने पुलिस को यह भी बताया कि युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है। सूचना मिलने पर पहुंची सदर थाने के एएसआई सुखराम, विनोद, हेड कांस्टेबल रफीक, कांस्टेबल मोहित ने नगर परिषद की दमकल कर्मियों की मदद से शव को तलाश शुरू की। लेकिन घंटों तक युवक के शव का पता नहीं चलने पर पुलिस ने पंपों की मदद से कुएं का पानी निकालना शुरू कर दिया। करीब 7 घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 7.30 बजे कुएं से युवक का शव निकला। युवक के सीने और पीठ पर पत्थर बंधे हुए थे। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद शव को निकलवाया। करीब 4 दिन पुराने शव की जांच करने पर पुलिस ने युवक के हाथ पर नाम गुदा होने से उसकी पहचान 23 वर्षीय रज्जाक उर्फ डग्गा के रूप में की गई। पुलिस ने शव को राजकीय अमृतकौर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
सूचना मिलने पर मृतक के पिता जालिया निवासी कमल काठात भी मोर्चरी पहुंच गए और मृतक की शिनाख्त कर दी। अब पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।