May 20, 2024

विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी रैली
बीकानेर।
प्रदेश की सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सशक्त महिला स्कूटी रैली निकाली गई। पं. दीनदयाल सर्किल स्थित प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर रैली को शहर भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, देहात भाजपा अध्यक्ष सहीराम दुसाद व भाजप नेता महावीर रांका ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डीजे की धुन पर महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा के नेतृत्व में रवाना हुई स्कूल रैली विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अम्बेडकर सर्किल पहुंची। इस दौरान शहर भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य ने बताया कि राज्य सरकार ने चार साल के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत् आज महिला मोर्चा की ओर से सशक्त महिला स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया प्रदेश की सरकार विकास कार्यों की गंगा बहाई है जिससे हर क्षेत्र में चाहे वह गरीब, किसान व युवा वर्ग हो। वहीं उन्होंने बताया कि हिमाचल व गुजरात में पार्टी की ओर से विजयी होने पर भी पार्टी की ओर जश्न मनाया गया।