April 28, 2024

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बेरोजगारों के लिए बड़ी खबर, इस दिन होगी आपकी परीक्षा
जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से प्रदेश के लाखों बेरोजगारों की बड़ी सौगात दी है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बेरोजगारों की परीक्षा तिथि का संभावित कैलेंडर आज राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी कर दिया गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 4 जून से लेकर 13 नवम्बर तक कुल एक दर्जन भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही बोर्ड की ओर से पहले से जारी परीक्षा कैलेंडर में ही नई भर्तियों की परीक्षा तिथि को जोड़ते हुए साल 2022-23 का परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर
साल 2022-23 का संभावित परीक्षा कैलेंडर किया जारी
4 जून से 13 नवम्बर तक आयोजित होंगी करीब एक दर्जन भर्ती परीक्षा
4 जून को आयोजित होगी पशुधन सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2022
18 जून को बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा 2021
19 जून को वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा 2021
28 जून प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) सीधी भर्ती परीक्षा 2022
29 जून प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा 2022
29 जून प्रयोगशाला सहायक ( गृह विज्ञान) सीधी भर्ती परीक्षा 2022
9 जुलाई ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा (मुख्य परीक्षा)- 2021
9 जुलाई हाउस कीपर सीधी भर्ती परीक्षा 2022
10 सितम्बर कनिष्ठ अभियंता (कृषि) सीधी भर्ती परीक्षा 2022
11 सितम्बर पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड थर्ड सीधी भर्ती परीक्षा 2022
25 सितम्बर शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक ग्रेड थर्ड सीधी भर्ती 2022
6 नवम्बर वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा 2020
12 व 13 नवम्बर वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2020

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ओर से परीक्षा तिथि का कैलेंडर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसके साथ ही उक्त परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथा समय जारी करने की बात भी बोर्ड द्वारा कही गई है। इसके साथ ही परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की जानकारी भी बोर्ड की वेबसाइट पर ही उपलब्ध करवाई जाएगी।