April 28, 2024

जंगलों में महिला से दुष्कर्म, देवर ने किया मामला उजागर

– अब आरोपित दे रहे जान से मारने की धमकी, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
बाड़ी। कंचनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के देवर ने बताया कि कुछ दिन पूर्व हांसई जंगल में उनकी भाभी के साथ दुष्कर्म किया गया था। जिसे उजागर करने में अब तक उन्हें भय का सामना करना पड़ रहा था। महिला के देवर ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपितों के विरुद्ध पुलिस में मामला दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने गांव से बाड़ी बाजार जा रही थी। उसके साथ उसका पति भी था। तभी रास्ते में आरोपित अपनी गाड़ी के साथ उन्हें मिला और गाड़ी में बिठा कर बाड़ी ले जाने की बात करने लगा। जब महिला के पति ने मना किया तो उसने जबरदस्ती दोनों को गाड़ी में बिठा लिया। हांसई मोड़ पर पहुंचने के बाद आरोपित ने महिला के पति को शराब पिलाई। जिससे वह बेहोशी की हालत में पहुंच गया। आरोपित ने महिला को पास के जंगलों में ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में व पति-पत्नी को बाड़ी छोडकऱ चला गया।

दी जान से मारने की धमकी।
महिला ने बताया कि वह और उसका पति बाड़ी से वापस गांव पहुंचे। जहां महिला ने यह सारी वारदात अपने देवर को बताई। देवर ने आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज करने की बात कही। जिस पर आरोपित ने देवर को जान से मारने तथा उसके बच्चे को काटकर चंबल में फेंकने की धमकी दी। हालांकि, भयभीत नहीं होते हुए महिला और उसके देवर ने 28 मई को बाड़ी थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।
पूरा परिवार दहशत के साए में
महिला ने बताया कि जैसे-तैसे उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं होने से आरोपी पक्ष पूरी तरह से हावी हो गया है। महिला और उनके परिजनों को जान से मारने तथा मकान को तोडऩे की धमकियां दी जा रही हैं।

इनका कहना है
महिला द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर कंचनपुर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
– देवेन्द्र शर्मा, थाना प्रभारी, कंचनपुर