May 3, 2024

बीकानेर. संभागीय आयुक्त और जिला कलक्टर बदलने के बाद आइपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी हुई।
शुक्रवार को आइपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। जिसमे बीकानेर के पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक का तबादला किया गया।

शाम को जारी तबादला सूची के अनुसार दौसा के एसपी प्रहलाद सिंह किशनियां को बीकानेर पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। वही प्रफुल्ल कुमार को बीकानेर रेंज के आइजी लगाए गए हैं। बीकानेर के पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा का तबादला पुलिस आयुक्त जयपुर शहर पश्चिम के पद पर किया गया है। वहीं आइजी जोस मोहन का तबादला पुलिस आयुक्त जोधपुर के पद पर किया गया है।

मेहता होंगे बीकानेर के नए कलक्टर

सरकार की ओर से गुरुवार देर रात आईएस तबादला सूची जारी की गई थी जिसमें बीकानेर जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम का तबादला आरयूआईडीपी परियोजना निदेशक जयपुर के पद पर किया गया। बीकानेर के नए जिला कलेक्टर नमित मेहता होंगे। वही संभागीय आयुक्त भंवर लाल मेहरा होंगे।