May 19, 2024

माँ सावित्री बाई फुले के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर।
महिला शिक्षिका माँ सावित्री बाई फुले की जयंती के अवसर पर आज माली समाज की ओर से विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। समाज की ओर से वाहन रैली गोपेश्वर बस्ती स्थित शिवपार्वती भवन से रवाना हुई। जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई गोगागेट स्थित माली समाज भवन पहुंची। इस दौरान यशपाल गहलोत ने बताया कि भारत की सबसे पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई के जन्मोत्सव के अवसर पर समाज की ओर से वाहन रैली आयोजित की गई जिसमें शहरवासियों को महिला शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि सावित्री बाई की ओर से देश में महिलाओं की शिक्षा के लिए जो अलख जगाई हमें उसे बरकरार रखना होगा। प्रत्येक महिला एवं बालिका को शिक्षित आगे बढऩा होगा। यशपाल गहलोत ने बताया कि माली समाज की ओर से सावित्री बाई द्वारा शिक्षा जगत में किए गए कार्यों का अनुसरण करते हुए देशभर में शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।