April 28, 2024

‘परम्परागत खेती: समृद्ध भारत’ विषयक वेबिनार आयोजित
बीकानेर. स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने क्षितिज फाउण्डेशन जम्मू एवं एग्रीविजन के संयुक्त तत्वावधान् में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार ‘परम्परागत कृषि: आत्मनिर्भर भारत’ में की स्पीकर के रूप में अपनी बात रखी। वेबिनार के उद्घाटन सत्र के अतिथि केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री महेन्द्र नाथ पांडे थे। इस दोरान कुलपति ने कहा कि भारत संरचनात्मक दृष्टि से गांवों का देश है तथा कृषि कार्य करने वाले लोग देश की अर्थव्यवस्था की धुरी है। हमारे देश की जीडीपी का 17 प्रतिशत हिस्सा कृषि से आता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल और बदलते परिवेश तथा प्रतिस्पर्धा के युग में किसानों के समक्ष गंभीर चुनौतियां खड़ी हो गई है। उन्होंने खेती में रसायनों के बढ़ते उपयोग पर चिंता जताई तथा वैज्ञानिक के साथ खेती की परम्परागत तकनीकें अपनाने का आह्वान किया। क्षितिज फाउण्डेशन एवं एग्रीविजन की ओर से 20 और 21 जून को यह वेबिनार आयोजित हुई। वेबिनार में जम्मूकश्मीर के पद्मश्री डाॅ. आर. के. सिन्हा, मध्यप्रदेश के डाॅ. एन. सी गौतम, उत्तरप्रदेश क डाॅ. यू. एस. गौतम ने की-स्पीकर के रूप में विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिया।