April 27, 2024

नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया। आज शाम सात बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया। गंगा राम अस्पताल के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के अध्यक्ष डॉ. डीएस राणा ने बताया कि उन्हें यहां नियमित परीक्षण और जांच के लिए लाया गया है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। कांग्रेस अध्यक्ष को इससे पहले फरवरी में भी पेट में दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं आज दिन में सोनिया गांधी ने राज्य सभा सदस्यों के साथ एक बैठक की। वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में गांधी ने मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की थी। इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत पार्टी के शीर्ष नेता भी शामिल हुए थे।