May 17, 2024

महिला के प्राइवेट पार्ट से निकली 6 करोड़ की ड्रग्स : एक्स-रे किया तो पेट में दिखी हेरोइन से बंधी थैलियां, 11 दिन लगे निकालने में

जयपुर। DRI(डायरेक्ट्रेट रेवेन्यू सर्विसेज) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुड़ान की महिला से 6 करोड़ की ड्रग्स बरामद की है। यह ड्रग्स वह प्राइवेट पार्ट और पेट में छिपाकर लाई थी। इसे निकालने के लिए डीआरआई के अधिकारियों को करीब 11 दिन का समय लगा। मेडिकल टीम ने जांच की तो पता चला महिला अपने बॉडी पार्ट में करीब 88 कैप्सूल लेकर आई थी। महिला दुबई के शारजाह से यह ड्रग्स लेकर जयपुर पहुंची थी। महिला से कैप्सूल बरामद कर गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार शारजाह से 19 फरवरी 2022 को सुडान की यह महिला जयपुर एयरपोर्ट पहुंची थी। इंटेलिजेंस से रिपोर्ट मिली थी कि महिला बड़ी मात्रा में हेरोइन लेकर आई है। महिला से पूछताछ की तो उसने कुछ बताया नहीं। पूछताछ करने पर पता चला कि उसके प्राइवेट पार्ट में ड्रग्स के कैप्सूल है। डीआरआई अधिकारियों की ओर से मेडिकल टेस्ट की परमिशन ली गई। इसमें पता चला कि महिला के प्राइवेट पार्ट में कैप्सूल है। इसे निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस बीच एक्स-रे करवाया गया। इसमें सामने कुछ थैलियां दिखी। महिला को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 11 दिन के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट और पेट से करीब 88 कैप्सूल निकाले गए।

11 दिन में निकले 30 से अधिक कैप्सूल
जानकारी के अनुसार महिला ने 30 से अधिक कैप्सूल को पेट में छिपा रखा था। हेरोइन को लिक्विड में बदल कर प्लास्टिक की थैलियों के कैप्सूल बनाए गए थे। महिला को 11 दिन तक डॉक्टर्स की टीम में ऑब्जर्वेशन में रखा। इसके बाद पेट से 30 कैप्सूल बाहर निकाले गए। महिला का दोबारा मेडिकल करवाया गया। तबीयत सही होने पर गुरुवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया।

अगर एक कैप्सूल भी फट जाता तो मौत हो जाती
डॉक्टरों के अनुसार महिला ने कैप्सूल की रैपिंग सही कर रखी थी।अगर एक कैप्सूल पेट में एसिड के कारण फंट जाता तो महिला की मौके पर मौत हो सकती थी। महिला के शरीर में करीब 9 ग्राम हेराइन थी। अधिकारियों ने बताया कि इतनी मात्रा में बॉडी में ड्रग्स होना जान पर आ सकती थी।