April 27, 2024

नवरात्रि पर देशनोक जाना है तो करें इन ट्रेनों से यात्रा, ये पांच ट्रेन रुकेंगी देशनोक स्टेशन

जयपुर। रेलवे की ओर से नवरात्रि मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए 25 सितंबर से 5 नवंबर तक बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर दो जोड़ी रेलसेवा का कनिना खास स्टेशन पर और बीकानेर-दादर-बीकानेर, बाड़मेर-ऋषिकेश-बाड़मेर और जोधपुर-जम्मूतवी-जोधपुर रेलसेवाओं का देशनोक स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार नवरात्रि मेले के अवसर पर से रेलसेवाएं कनिना खास व देशनोक स्टेशनों इस प्रकार से ठहराव करेंगी-
– गाड़ी संख्या 22471, बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा कनिना खास स्टेशन पर 14.42 बजे आगमन कर 14.44 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22472, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा कनिना खास स्टेशन पर 10.37 बजे आगमन कर 10.39 बजे प्रस्थान करेगी।
– गाड़ी संख्या 12458, बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा कनिना खास स्टेशन पर 03.32 बजे आगमन कर 03.34 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12458, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा कनिना खास स्टेशन पर 01.34 बजे आगमन कर 01.36 बजे प्रस्थान करेगी।
– गाड़ी संख्या 14707, बीकानेर-दादर रेलसेवा देशनोक स्टेशन पर 08.15 बजे आगमन कर 08.17 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14708,दादर-बीकानेर रेलसेवा देशनोक स्टेशन पर 10.28 बजे आगमन कर 10.30 बजे प्रस्थान करेगी।
– गाड़ी संख्या 14888, बाड़मेर-ऋषिकेश रेलसेवा देशनोक स्टेशन पर 15.10 बजे आगमन कर 15.12 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाड़मेर रेलसेवा देशनोक स्टेशन पर 11.20 बजे आगमन कर 11.22 बजे प्रस्थान करेगी।
– गाड़ी संख्या 19225, जोधपुर-जम्मूतवी रेलसेवा देशनोक स्टेशन पर 11.02 बजे आगमन कर 11.04 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19226, जम्मूतवी-जोधपुर रेलसेवा देशनोक स्टेशन पर 15.55 बजे आगमन कर 15.57 बजे प्रस्थान करेगी।