May 6, 2024

बीकानेर से खबर : दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का आरोप, आधा दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर। दहेज के लिए विवाहिता करने का आरोप लगाते हुए जयसिंहदेसर मगरा के रहने वाले मुनीराम पुत्र सुरजनराम विश्नोई ने नोखा पुलिस थाने में बजरंग पुत्र मनफूलाराम, मनफूलाराम पुत्र हरचंद, सुंदरी पत्नी मनफूलराम, सुमन पुत्री मनफूलराम, निरमा, वसुंधरा, भगवानाराम पुत्र हरचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 20 अप्रैल की सुबह की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी आरोपी पक्ष के घर पर की। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा लेकिन बाद आरोपी ससुराल पक्ष ने उसकी बेटी को दहेज कम को लेकर तंग परेशान करना शुरू कर दिया। इसको लेकर समझाईश भी की गयी। प्रार्थी के अनुसार आरोपियों ने उसकी बेटी को दहेज को मार दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।